लक्ष्मी नगर देहली में दूषित जलापूर्ति से हो रही है लोगो की मौत।
लक्ष्मी नगर स्थित गुरुनानकपुरा में दूषित पानी की वजह से दर्जनों लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इलाके में दूषित पानी से मौत हो गई है । इस इलाके में पिछले दो साल से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन जल बोर्ड ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगो का आक्रोश फूटने पर जल बोर्ड हरकत में आएगा। पानी से आती है तेज बदबू और कीड़े।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का रंग मटमैला होता है और उससे काफी तेज बदबू आती है। इसकी आपूर्ति देल्ही जल बोर्ड जलाशय से की जाती है। यहाँ इलाके में करीब 2000 घर हैं। शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां लोग बीमार न पड़ रहे हों। लोग निजी क्लीनिक और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
लाइन दुरुस्त न होने से इसके जरिए नाली का गंदा पानी भी इसमें मिल जाता है। करीब ३-४ साल पहले यहां पानी की नई लाइन डाली गई, लेकिन पेयजल के बजाय गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
इलाके के प्रह्लाद अग्ग्रवाल के घर में सभी लोग बीमार हैं। पानी से तेज बदबू आती है। शुरुआत ये लोग अनजाने में उसे छानकर पी लेते थे। तभी से उल्टी व दस्त की समस्या ने परेशान कर रखा है। इलाज के दौरान अब तक हजारों रुपए खर्च हो चुके हैं।
दूषित पानी पीने से कई बीमारियों की संभावना बन सकती है। इससे डायरिया, पीलिया, टायफाइड जैसी बीमारी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें